पूर्व रेलवे महाप्रबंधक द्वारा आसनसोल मंडल के खाना-पाण्डवेश्वर सेक्शन का निरीक्षण
बंगाल मिरर, आसनसोल, : श्री अमर प्रकाश द्विवेदी, महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने दिनांक 24.05.2023 को आसनसोल मंडल का दौरा किया। श्री द्विवेदी ने ट्रैक, ऊपरी उपस्कर, सिगनल आदि के संरक्षा उपायों का जायजा लेने के लिए मुख्यालय से नामित प्रधान विभागाध्यक्ष और आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा के साथ खाना-पाण्डवेश्वर सेक्शन के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।




श्री द्विवेदी ने झांझरा कोलियरी साइडिंग का भी दौरा किया और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड और राइट्स के पदाधिकारियों से मुलाकात की और आसनसोल मंडल की लोडिंग में सुधार लाने के उद्देश्य से गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल योजना के तहत परियोजना संबंधित कार्यों को देखने के लिए सोनपुर बाजारी कोलियरी साइडिंग का भी दौरा किया।
मंडल कार्यालय, आसनसोल में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ कार्यनिष्पादन समीक्षा बैठक आयोजित की गई जहां मंडल के पिछले वर्ष के कार्यनिष्पादन को प्रस्तुत किया और वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाए इस पर चर्चा की गई।
- বার্নপুরে বন্ধ গাড়িতে অজ্ঞাত ব্যক্তির মৃতদেহ উদ্ধার, এলাকায় চাঞ্চল্য
- Burnpur कार में मिला शव, इलाके में सनसनी
- আসানসোলে কালচারাল এন্ড লিটারেরি ফোরাম অফ বেঙ্গলের ” এসো হে বৈশাখ “
- कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम
- पांडवेश्वर में बच्चे की खोपड़ी, हड्डियां और कपड़े के टुकड़े बरामद, सनसनी