पूर्व रेलवे महाप्रबंधक द्वारा आसनसोल मंडल के खाना-पाण्डवेश्वर सेक्शन का निरीक्षण
बंगाल मिरर, आसनसोल, : श्री अमर प्रकाश द्विवेदी, महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने दिनांक 24.05.2023 को आसनसोल मंडल का दौरा किया। श्री द्विवेदी ने ट्रैक, ऊपरी उपस्कर, सिगनल आदि के संरक्षा उपायों का जायजा लेने के लिए मुख्यालय से नामित प्रधान विभागाध्यक्ष और आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा के साथ खाना-पाण्डवेश्वर सेक्शन के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।













श्री द्विवेदी ने झांझरा कोलियरी साइडिंग का भी दौरा किया और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड और राइट्स के पदाधिकारियों से मुलाकात की और आसनसोल मंडल की लोडिंग में सुधार लाने के उद्देश्य से गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल योजना के तहत परियोजना संबंधित कार्यों को देखने के लिए सोनपुर बाजारी कोलियरी साइडिंग का भी दौरा किया।
मंडल कार्यालय, आसनसोल में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ कार्यनिष्पादन समीक्षा बैठक आयोजित की गई जहां मंडल के पिछले वर्ष के कार्यनिष्पादन को प्रस्तुत किया और वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाए इस पर चर्चा की गई।
- Asansol : क्या सताने लगा गिरफ्तारी का डर ? शुरू हुआ इस्तीफा का दौर ! चैताली बोलीं आश्चर्य नहीं
- सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा के पांच पोकलेन से अवैध बालू खनन
- टीएमसी के ‘नेता को बीजेपी नेता अभिजीत राय ने हरा गुलाल लगाकर खदेड़ा
- हिंसा के आरोपी टीएमसी नेता समेत दो को दिनदहाड़े कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, सनसनी
- দুর্গাপুরে চাঞ্চল্য প্রকাশ্যে দুই যুবককে গাড়িতে তুলে নিয়ে যাওয়ার অভিযোগ


