ASANSOL कोर्ट के अधिवक्ता की हत्या, पत्नी और ससुर गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) ASANSOL कोर्ट के अधिवक्ता की हत्या, पत्नी और ससुर गिरफ्तार। आसनसोल कोर्ट के अधिवक्ता ब्रजेश्वर दास की हत्या के आरोप में अंडाल थाना पुलिस की मदद से दक्षिण थाना पुलिस ने उसकी पत्नी शंपा दास और ससुर तारकनाथ दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को आसनसोल कोर्ट में पेश कर 14 दिनों की रिमांड पर मांगा है। इस हत्याकांड में और कई लोगों के संलिप्त होने की आशंका है।














अधिवक्ता ब्रजेश्वर मूलरूप से बांकुड़ा के सालतोड़ा निवासी थे। वह आसनसोल में परिवार के साथ रहते थे और ससुराल अंडाल में था। बीते 10 जून को पत्नी ने ही उसके गुमशुदा होने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। जिसके बाद यह सनसनीखेज घटना सामने आई। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

