सोम को नामांकन का अंतिम दिन, कांग्रेस-बीजेपी ने भरा पर्चा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को बाराबनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरिजीत राय ने पश्चिम बर्धमान के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ अभिजीत राय सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिले की नौ विधानसभा सीटों में से आठ सीटों के उम्मीदवार पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं, जबकि अरिजीत राय के नाम की घोषणा कुछ दिन पहले ही की गई थी।














आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीत पुइतुंडी ने एसडीओ कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।इसके अलावा, चार अन्य कांग्रेस उम्मीदवारों ने भी डीएम कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा किए। इनमें आसनसोल दक्षिण से सौभिक मुखोपाध्याय, बाराबनी से जयदेव राय, जामुड़िया से तरुण कुमार गांगुली और कुल्टी से रवि यादव शामिल हैं। गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के लिए अब केवल एक दिन शेष है। रविवार को अवकाश के कारण नामांकन नहीं होगा, जबकि सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा।
⁹

