अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज (युवा) द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) विवार को मां घाघरबुढ़ी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज (युवा) द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इसका उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।मौके पर राधा गोविंद सिंह, राजेश सिंह, पप्पु सिंह(बराकर), जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, पप्पु सिंह(आसनसोल), बीके सिंह, महात्म सिंह, अनिल सिंह, मुन्ना सिंह, चंकी सिंह, अधिवक्ता संग्राम सिंह, राहुल सिंह, अजय सिंह, रंजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे। इस आयोजन में 20 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।














इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि समाज की तरफ इस प्रकार का आयोजन इससे पहले कभी नहीं किया गया। यह एक अच्छी पहल है, इसका सभी को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी ही कल के देश के कर्णधार हैं। उनका सम्मान कर हौसला बढ़ाना जरूरी है। इस आयोजन के माध्यम से अखिल भारतीय क्षत्रियसमाज(युवा) ने इस आवश्यकता को समझा और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का पुनित कार्य किया। उन्होंने सभी से इस प्रकार के आयोजन करने पर जोर देने का आह्वान करते हुए सभी से एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान किया। इस आयोजन के संबंध में समाज के गुड्डू सिंह ने बताया कि इस आयोजन से बच्चों में और बेहतर करने का उत्साह पैदा होगा।
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन
- আসানসোল দক্ষিণে প্রচারে চপ ভেজে মমতা সরকারকে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের
- পশ্চিম বর্ধমানের তিন বিধানসভার রিটার্নিং অফিসার বদল
- আসানসোলে আদিবাসী যুবকের রক্তাক্ত দেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগ পরিবারের, চাঞ্চল্য
- Asansol खून से सना मिला आदिवासी युवक का शव, हत्या की आशंका

