अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज (युवा) द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) विवार को मां घाघरबुढ़ी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज (युवा) द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इसका उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।मौके पर राधा गोविंद सिंह, राजेश सिंह, पप्पु सिंह(बराकर), जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, पप्पु सिंह(आसनसोल), बीके सिंह, महात्म सिंह, अनिल सिंह, मुन्ना सिंह, चंकी सिंह, अधिवक्ता संग्राम सिंह, राहुल सिंह, अजय सिंह, रंजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे। इस आयोजन में 20 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।









इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि समाज की तरफ इस प्रकार का आयोजन इससे पहले कभी नहीं किया गया। यह एक अच्छी पहल है, इसका सभी को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी ही कल के देश के कर्णधार हैं। उनका सम्मान कर हौसला बढ़ाना जरूरी है। इस आयोजन के माध्यम से अखिल भारतीय क्षत्रियसमाज(युवा) ने इस आवश्यकता को समझा और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का पुनित कार्य किया। उन्होंने सभी से इस प्रकार के आयोजन करने पर जोर देने का आह्वान करते हुए सभी से एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान किया। इस आयोजन के संबंध में समाज के गुड्डू सिंह ने बताया कि इस आयोजन से बच्चों में और बेहतर करने का उत्साह पैदा होगा।




- पश्चिम बर्धमान में “अन्नपूर्णा दिवस” मनाने का आयोजन
- পশ্চিম বর্ধমানে ” অন্নপূর্ণা দিবস ” পালনের অনুষ্ঠান
- कुल्टी में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की डीडी का अभियान करीब 81 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
- কুলটিতে আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশের ডিডির অভিযান প্রায় ৮১ কেজি গাঁজা উদ্ধার, তিন মহিলা সহ গ্রেফতার ৬
- प्रदूषण फैलने से बढ़ी परेशानी, आसनसोल में कचरा सफाई की निगरानी करने पहुंचे विधायक


