Durgapur Steel Plant Accident : ठेका श्रमिक की मौत
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur Steel Plant Accident ) दुर्गापुर स्थित स्टील आथकिटी ऑफ इंडिया ( सेल ) के दुर्गापुर स्टील प्लांट में एक और ठेका श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। ठेका मजदूर की फैक्ट्री के अंदर ही मौत हो गई।











बताया जाता है कि दुर्गापुर के कुरुरिया डांगा के मिलनपल्ली निवासी ठेका मजदूर तरूण चक्रवर्ती आज सुबह दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री के फाउंड्री विभाग में काम कर रहे थे। काम करते समय वह ऊपर से गिर गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है. 10.25 बजे उन्हें प्लांट मेडिकल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसकी जांच की तो उसे मृत पाया। वहीं प्रबंधन का दावा है कि ठेका श्रमिक की मौत हृदयाघात से हुई । वहीं कल रात ही बोकारो स्टील प्लांट में भी भयावह अग्निकांड हुआ था। लगातार हादसों से कर्मियों में प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।
- বালি বোঝাই ডাম্পারের ধাক্কায় সাইকেল আরোহীর মৃত্যুতে রণক্ষেত্র রানিগঞ্জ , আগুন, ক্ষতি পূরণের দাবিতে ধর্ণায় অগ্নিমিত্রা পাল, রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ
- जामुड़िया में TMC कार्यालय पर आपत्तिजनक पोस्टर, विरोध में सड़क जाम
- আসানসোল উত্তর বিধানসভা , জ্যোতিষ শাস্ত্রে ভরসা, শুভক্ষণ দেখে প্রথম দিনেই মনোনয়ন জমা বিজেপি প্রার্থীর
- तिराट में बालूघाट हादसे के बाद बवाल, कई गाड़ियों में आगजनी
- पांडवेश्वर में भाजपा की विशाल रैली, जितेंद्र तिवारी ने की शांतिपूर्ण चुनाव की अपील

