Durgapur Steel Plant Accident : ठेका श्रमिक की मौत
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur Steel Plant Accident ) दुर्गापुर स्थित स्टील आथकिटी ऑफ इंडिया ( सेल ) के दुर्गापुर स्टील प्लांट में एक और ठेका श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। ठेका मजदूर की फैक्ट्री के अंदर ही मौत हो गई।













बताया जाता है कि दुर्गापुर के कुरुरिया डांगा के मिलनपल्ली निवासी ठेका मजदूर तरूण चक्रवर्ती आज सुबह दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री के फाउंड्री विभाग में काम कर रहे थे। काम करते समय वह ऊपर से गिर गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है. 10.25 बजे उन्हें प्लांट मेडिकल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसकी जांच की तो उसे मृत पाया। वहीं प्रबंधन का दावा है कि ठेका श्रमिक की मौत हृदयाघात से हुई । वहीं कल रात ही बोकारो स्टील प्लांट में भी भयावह अग्निकांड हुआ था। लगातार हादसों से कर्मियों में प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।
- आसनसोल राइफल क्लब में 58वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 अगस्त से होगी शुरुआत
- पश्चिम बर्धमान में 125 दिनों के रोजगार कार्य को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आसनसोल में मंत्री की मौजूदगी में हुई समीक्षा
- अंतरराष्ट्रीय शूटर अभिनव साव से पश्चिम बर्धमान में जनगणना की शुरुआत, जागरूकता के लिए टैब्लो
- दुर्गापुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई तोड़ने का नोटिस जारी, 15 दिनों का समय
- दीवार पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार का आरोप दुर्गापुर में विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरा बजरंग दल


