SAIL RESULTS : प्रोडक्शन और सेल्स में अब तक की सबसे बेस्ट पहली तिमाही
बंगाल मिरर, एस सिंह , बर्नपुर : सेल की अब तक सभी प्रथम तिमाहियों में उत्पादन और विक्रय के लिए सर्वश्रेष्ठ रही वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (Q1 FY24) में रिकार्ड उत्पादन और विक्रय दर्ज किया है।













इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी हॉट मेटल, क्रूड स्टील और विक्रेय स्टील का क्रमशः 5.037 मिलियन टन, 4.667 मिलियन टन और 4.405 मिलियन टन का उत्पादन किया, जो आज तक की सभी पहली तिमाहियों में सर्वश्रेष्ठ है। ये आंकड़े पिछली सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही की तुलना में क्रमश: 7%, 8% और 8% अधिक है। इसके अलावा, कंपनी ने पहली तिमाही में 3.9 मिलियन टन का विक्रय करने के साथ, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही का विक्रय हासिल किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 24% अधिक है।
कंपनी अपनी क्षमता का अधिकतम उपयोग करने और ग्राहकों की मांगों को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है।
- পাণ্ডবেশ্বরের যুবকের রহস্য মৃত্যু, চাঞ্চল্য এলাকায় তদন্তে পুলিশ
- বারাবনির একাধিক এলাকায় পানীয় জলের সমস্যা সমাধানের আশ্বাস বিধায়কের
- আসানসোলে জেলা বিজেপির সাংবাদিক সম্মেলন নরেন্দ্র মোদির ১২ বছরের কৃতিত্ব তুলে ধরলেন মন্ত্রী ও বিধায়ক
- কুলটিতে রাজ্যব্যাপী প্রাকৃতিক কৃষি কর্মশালা, উদ্বোধনে মন্ত্রী ডাঃ অজয় পোদ্দার
- विश्व रक्तदाता दिवस पर INTUC का रक्तदान महायज्ञ, श्रमिकों ने दिया मानवता का संदेश



