ASANSOL

Asansol Carnival Cinema हुआ बंद

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol Carnival Cinema हुआ बंद। आसनसोल शिल्पांचल के सिने प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। आसनसोल शहर का एक मात्र मल्टीप्लेक्स कार्निवल सिनेमा बंद हो गया। आसनसोल के सृष्टिनगर स्थित सेंट्रम मॉल में यह कोरोनाकाल के बाद से यह एकमात्र मल्टीप्लेक्स था । इसके बंद होने से मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए अब सिनेप्रेमियों को फिर से दुर्गापुर जाना पड़ रहा है।

मल्टीप्लेक्स बंद होने से निराश सिनेप्रेमी विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी भाजपा नेत्री सुधा देवी ने इस पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह नियमित रुप से परिजनों के साथ यहां फिल्म देखने जाती थी। यह मनोरंजन का अच्छा साधन था। वह इसके बंद होने से बहुत मायूस हैं।

दानिश खान ने कहा कि आसनसोल के लोगों के लिए मनोरंजन का एकमात्र साधन था। वह भी बंद हो गया। यह बहुत दुखद है। वर्तमान में ओटीटी भी इसका एक बड़ा कारण है। क्योंकि लोगों को अब सिनेमा और वेब सीरिज घर पर ही मोबाइल पर देखने को मिल जा रहा है। इसलिए चुनिंदा लोग ही मल्टीप्लेक्स तक जा रहे हैं।

इस संबंध में सृष्टिनगर के आपरेशंस हेड बिनय चौधरी ने पूछने पर कहा कि कार्निवल सिनेमा कंपनी की कुछ निजी कारणों से बंद हो गया है। वह लोग प्रयास कर रहे हैं कि यहां पर कोई दूसरा मल्टीप्लेक्स जल्द से जल्द चालू किया जाये। क्योंकि मॉल के संचालन में मल्टीप्लेक्स की अहम भूमिका है। वही यह लोगों के मनोरंजन का बड़ा साधन है। उल्लेखनीय है कि आसनसोल में पहले दो मल्टीप्लेक्स थे। इसमें एक कोरोना संकट के बाद ही बंद हो गया। अब कार्निवल सिनेमा भी बंद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *