Burnpur इकबाल के घर क्यों आई पुलिस टीम, चर्चायें गर्म
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : Burnpur इकबाल के घर क्यों आई पुलिस टीम, चर्चायें गर्म। हीरापुर थानान्तर्गत रहमतनगर इलाके के निवासी दबंग और चर्चित इकबाल के घर पुलिस क्यों आई। इसे लेकर तरह – तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो एक सफेद चार पहिया वाहन में सादे लिबास में कुछ पुलिस अधिकारी आये थे। वह एडीपीसी के डीडी विभाग के बताये जा रहे हैं।














उनलोगों ने इकबाल के घर के आसपास के दुकानों और लोगों से इकबाल और उसके भाई के बारे में पूछताछ की। क्योंकि इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस की टीम काफी देर तक इलाके में रही। लेकिन कोई नहीं मिलने पर वापस लौट गई।इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस क्यों आई थी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सूत्र बतातें है कि इकबाल पर पहले के कई मामले लंबित है। वहीं हाल में एक हाईप्रोफाइल हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की थी। उनमें से इकबाल भी एक है। वहीं बराकर के किसी तोला नामक व्यक्ति के कनेक्शन की भी चर्चा है। जिसका झारखंड से कुछ कारोबार का कनेक्शन है। अब पुलिस क्यों आई थी। इसकी जानकारी आधिकारिक बयान से ही मिल पायेगी।
- हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित, 2 राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसी
- Moloy Ghatak का दावा BJP को 30 से अधिक सीट नहीं
- Asansol में पुलिस व सिविल सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण, संवेदनशील मैपिंग पर जोर
- বিজেপির পরিবর্তন যাত্রা’র ৪৮ ঘন্টার মধ্যে আসানসোলে তৃণমূলের মিছিল ও সভা, এসআইআর করে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কে হারানো যাবে না, চ্যালেঞ্জ মলয় ঘটকের
- ” ভালনারিবিলিটির ম্যাপিং” এ জোর, পশ্চিম বর্ধমানের পুলিশ ও সিভিল সেক্টর অফিসারের প্রশিক্ষণ





