Raniganj अवैध गोदाम पर चला निगम का हथौड़ा
बंगाल मिरर, रानीगंज : Raniganj अवैध गोदाम पर चला निगम का हथौड़ा। आसनसोल नगरनिगम के रानीगंज कॉलेज रोड में अवैध रूप से निर्मित गोदाम को ध्वस्त किया गया। आज सुबह निगम की टीम अभियंताओं के नेतृत्व में पहुंची। इसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि मेयर बिधान उपाध्याय अवैध निर्माण को लेकर सख्त रवैया अपनाये हुए है। इसके पहले रानीगंज में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला को ध्वस्त कर दिया गया था।














निगम सचिव द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश जारी करने के बाद यह कार्रवाई की गई। इस आदेश के अनुसार अवैध निर्माण विकास सतनालिका द्वारा किया गया था। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच की गई। हियरिंग भी हुई। इसके बाद अप्रैल माह में इसे तोड़ने का निर्देश दिया गया था लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। तो निगम प्रशासन द्वारा स्वयं इसे तोड़ने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में विकास सतनालिका का पक्ष नहीं मिल पाया है।
- आसनसोल डीएम कार्यालय में TMC के चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- আসানসোল এসডিও অফিসে মনোনয়ন জমা মলয় ঘটকের এসআইআর করেও জিততে পারবে না বিজেপি
- রঙিন মিছিল করে মনোনয়ন জমা দুর্গাপুরের তৃণমূলের প্রদীপ মজুমদার ও কবি দত্তর
- আসানসোলে মলয় ঘটকের প্রচারে রোডশো দেবের
- भूतपूर्व पार्षद एवं टीएमसी नेता शिवदास चटर्जी का निधन

