Mamata Sarkar पुलिस के साथ, कमेटी दिला रही हक : शांतनु
सिविक पुलिस की नौकरी स्थायी, नियुक्ति में भी बढ़ा कोटा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) शनिवार को पश्चिम बंगाल पुलिस वेलफेयर कमेटी आसनसोलदुर्गापुरकमिश्नरेटशाखा की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) शनिवार को आसनसोल के रवींद्र भवन में आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों पुलिस अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी, कमेटी के प्रदेश को-आर्डिनेटर शांतनु सिन्हा विश्वास , संयोजक बिजित्सव राउत आसनसोल के उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, डीसीपी डा. कुलदीप एसएस, अभिषेक मोदी आदि उपस्थित थे।



कमेटी के प्रदेश को-आर्डिनेटर शांतनु सिन्हा विश्वास ने कहा कि यह कमेटी श्रमिक संगठन नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों और उनके स्वजनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से बनाई गई है। कमेटी के माध्यम से राज्य के पुलिसकर्मियों के मुद्दों को सही मंच तक पहुंचाकर उसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2011 में सत्ता परिवर्तन के बाद 1.31 लख सिविक पुलिस को नियुक्त किया गया था। आज उनको लेकर जो लोग आन्दोलन कर रहे हैं, उन्हें लोगों ने कोर्ट में मामला कर उनकी नौकरी खाने का प्रबंध किया था। इसलिए ऐसे बहकावे में न आएं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के प्रति पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि सिविक पुलिस की नौकरी स्थायी हो गई है। उनके 60 साल का उम्र होने तक नहीं हटाया जाएगा। उन्हें रिटायरमेंट पर तीन लाख की राशि भी मिलेगी। कांस्टेबल नियुक्ति में 35 वर्ष उम्र तक के सिविक पुलिस के लिए 15 प्रतिशत कोटा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि 2009 में पुलिस के चालकों के वेतनमान में जो गड़बड़ी तत्कालीन सरकार ने की थी, उसे भी ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उसी समय नियुक्त 3300 कर्म बंधुओं के भी मुद्दों के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। कमेटी के संयोजक बिजित्सव राउत ने कहा कि पुलिसकर्मी निजी स्वार्थ के लिए कमेटी का इस्तेमाल न करें। किसी के बहकावे में न आए। कुछ दिनों पहले एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था। इसलिए बिना जानकारी या आधिकारिक पुष्टि के इंटरनेट मीडिया पर कुछ शेयर या पोस्ट न करें। राज्य में एक सितंबर पुलिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए सीएम के प्रति आभारी हैं। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने भी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का उत्साहवर्द्धन किया।
- আসানসোল আর্য সংঘের ৩৩ বছরের কালিপুজো, উদ্বোধনে মন্ত্রী মলয় ঘটক
- Asansol : ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब की काली पूजा का मंत्री एवं डीएम की उपस्थिति में भव्य उद्घाटन
- Asansol आर्य संघ काली पूजा एकता की मिसाल, मंत्री ने किया उद्घाटन
- আসানসোলে আপকার গার্ডেন কালিপুজোর উদ্বোধনে মন্ত্রী মলয় ঘটক
- TMC MINORITY CELL पुन: जिला अध्यक्ष बने मोनू