Burnpur : अवैध पटाखा गोदाम में छापा, लाखों के पटाखे जब्त
रात से ही चल रहा था अभियान
बंगाल मिरर, एस सिंह , बर्नपुर : नारायणपुर, नीलगंज, बारासात में अवैध पटाखा फैक्ट्री के विस्फोट के बाद राज्य प्रशासन हिल गया है, इस घटना के मद्देनजर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पटाखा गोदाम की तलाश की जा रही है। हीरापुर थाना क्षेत्र के रामबांध से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया। मालूम हो कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद हीरापुर थाने की पुलिस ने इलाके में छापेमारी की. और पटाखा भारी मात्राम में बरामद हुआ.














पुलिस के मुताबिक उस इलाके में अवैध रूप से पटाखा जमा किया गया था. सवाल यह है कि इतना पटाखा कहां से आया और उस इलाके में पटाखा क्यों जमा किया गया था? अगर कुछ हो गया. तो फिर कौन जिम्मेदार होगा? घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस घटना में अभी तक किसी को हिरासत में या गिरफ्तार नहीं किया है. लेकिन पुलिस घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुट गयी है. कल रात से ही अभियान चल रहा था जो सुबह समाप्त हुआ। बरामद सट्टे की बाजार लाखों रुपये आंकी गई है।
- रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
- बाराबनी में सनसनी ईंट भट्ठे जाने के रास्ते में बदमाशों के हमले में अधेड़ घायल, पुलिस जांच में जुटी
- बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
- रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित
- আসানসোলে দুর্গাপূজোর প্রস্তুতি শুরু, একাধিক কমিটির খুঁটিপুজোয় বিজেপি বিধায়ক


