SAIL ISP कर्मियों के ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस की पहल, अंतिम तिथि 10 सितंबर
मिडटाउन क्लब की समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का मंच बनने की पहल
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : सेल आईएसपी कर्मियों के लिए मिडटाउन क्लब की पहल पर ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस की पहल की गई। आगामी 10 सितंबर तक कर्मी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। क्लब के महासचिव श्रीकांत साह ने बताया कि वर्तमान स्वास्थ्य प्रणाली को ध्यान में रखते हुए, हमारे क्लब द्वारा सभी आईएसपी कर्मियो के लिए एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का मंच बनने की पहल की गई है।














जो कर्मचारी समूह स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल होने के इच्छुक हैं, उन्हें हमारे क्लब द्वारा बनाए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण (Google लिंक नीचे दिया गया है) में भाग लेना होगा। योजना को अंतिम रूप देने से पहले ये डेटा बहुत महत्वपूर्ण हैं और तदनुसार इंश्योरेंस प्रीमियम और सुविधाएं तय की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इसके साथ एक फॉर्म प्रारूप भी प्रदान किया गया है यदि आप योजना में शामिल होना चाहते हैं तो इस फॉर्म को डाउनलोड करें और भरके रइसे हमारी आधिकारिक ईमेल आईडी / वाट्स ऐप पर जमा कर सकते हैं जो नीचे दिया है। midtownclub713325@gmail.com 8900392011 . जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 है।
- গঙ্গোত্রীতে হয়েছে, এবার গঙ্গাসাগরে সরকার হবে, কুলটিতে বিজেপির কার্যকর্তা সম্মেলনে শমীক ভট্টাচার্য
- Kulti में TMC के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए भाजपा में, चुनाव के पहले शुरू हुआ दल बदल का खेल
- Safety Committee 31 मार्च तक सभी स्कूलों में गठन का निर्देश
- बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भाजपा और टीएमसी में टकराव
- Asansol नवनिर्मित गोधुली गुरुनानक गुरुद्वारा का उद्घाटन

