Accident : TMC ब्लॉक अध्यक्ष के पुत्र की मौत, पसरा मातम
बंगाल मिरर, देव भट्टाचार्य, आसनसोल : सालानपुर थानान्तर्गत जेमारी के निकट बाइक फिसलकर गिरने से युवक की मौत हो गई। जिसका नाम शेख शहनवाज ( 28 ) बताया जाता है। वह सालानपुर टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष सह जिला परिषद के सदस्य मो. अरमान का पुत्र था। सूचना पाकर आसनसोल जिला अस्पताल में मेयर बिधान उपाध्याय, तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, अड्डा के अध्यक्ष तापस बनर्जी, टीएमसी नेता भोला सिंह, शशिभूषण पांडे, मुकुल उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।














इस हादसे के बाद सालानपुर अंचल के टीएमसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। बताया जाता है कि शहनवाज बाइक लेकर पेट्रोल पंप गया था। वहां से निकल जा रहा था। उसी दौरान बाइक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- इनकम टैक्स एम्प्लॉइज फेडरेशन आसनसोल शाखा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
- পরিবর্তন যাত্রা শেষে বিগ্রেডে নরেন্দ্র মোদির সভা, সফলতার কামনায় আসানসোলে যজ্ঞের আয়োজন বিজেপি নেতার
- पीएम की सभा के लिए हवन करेंगे कृष्णा प्रसाद
- জামুড়িয়ায় পারিবারিক বিবাদের জেরে বাবাকে খুন করে ফেরার ছেলে, খোঁজে পুলিশ
- আসানসোলে কয়লা মাফিয়াকে বিজেপি স্থায়ী আমন্ত্রিত সদস্য ! তোপ জেলা তৃণমুল নেতৃত্বর

