Asansol : दो घरों से लाखों की चोरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थानांतर्गत दो नंबर मोहिशिला कालोनी खेजुरतला, दुर्गा मंदिर से सटे इलाके में सोमवार देर शाम एक साथ दो मकान में चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। एक गृहस्थ पेशे से डाक्टर है और उनकी पत्नी बिजनेस करती हैं तथा बेटी नर्सिंग होम में नर्स है । दूसरे घर का गृहस्वामी बैंक कर्मचारी है। चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसमें नकदी के साथ-साथ सोने के आभूषण, तांबा के बर्तन और कुछ मूल्यवान दस्तावेज भी हैं। सूचना मिलने पर आसनसोल साउथ थाने की पुलिस ने जांच की।











स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम आसनसोल के मोहिशिला कालोनी नंबर दो में खेजुरतला दुर्गा मंदिर से सटे दो घरों में कोई मौजूद नहीं था। एक सीढ़ी घर की एस्बेस्टस छत तोड़ कर चोर घर में घुस गये। घर के मालिक बैंक कर्मचारी रोबिन डे ने कहा कि चोरों ने अलमारी तोड़ दी और लाखों रुपये के सोने के गहने और अन्य सामान लूट लिये। दूसरे घर की नर्स शुभ्रा चट्टोपाध्याय ने कहा कि पिता डाक्टर हैं और मां उद्यमी हैं। उनकी मां शाम में दरवाजा बंद कर घर से चली गयी। घर पर कोई नहीं था। बाद में पड़ोसियों ने दरवाजा खुला पाया। खबर पाकर वह आई तो देखा कि घर के अंदर अलमारी खुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों रुपये के सोने के आभूषण, 25 हजार रुपये नकद, कुछ कीमती दस्तावेज और अन्य सामान चोरी हो गये।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


