Asansol : भूमाफिया कर रहे थे कब्जा, निगम ने रोका
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में भू माफिया सक्रिय हैं। जो सरकारी जमीनों पर कब्जा कर औने-पौने दामों में बेच रहे हैं। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। आसनसोल नगरनिगम इलाके में एथोड़ा के निकट बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत पाकर निगम की टीम मंगलवार को छानबीन के लिए पहुंची।














निगम आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां करीब 14 बीघा सरकारी जमीन है। जिसे कुछ भू माफिया अवैध रूप से कब्जा कर बेच रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर मेयर बिधान उपाध्याय के निर्देश पर वहां निगम द्वारा सरकारी जमीन का बोर्ड लगाया गया। भू माफियाओं ने पास ही गारूई नदी की भी घेराबंदी कर दी थी। निगम टीम ने उसे भी हटाने का निर्देश दिया। बताया जाता है इसी तरह से कुल्टी न्यू रोड के पास भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। वहीं घाघरबूढ़ी मंदिर के निकट भी भारी मात्रा में जमीन भू माफियाओं ने कब्ज किया हुआ है।
- WB Election के पहले पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, सिद्धनाथ गुप्ता डीजी, अजय कुमार नंद कोलकाता के सीपी नियुक्त
- পাম্প হাউস থেকে ট্রান্সফরমার ও কেবল চুরি, সালডাঙ্গা সহ আশপাশে জল সরবরাহ বন্ধ
- ECI का चाबुक, चुनाव घोषणा के साथ ही बदले मुख्य एवं गृह सचिव
- অন্ডালে অষ্টমঙ্গলার অনুষ্ঠানে শোকের ছায়া , পুকুরে স্নান করতে নেমে ডুবে মৃত্যু দুই যুবকের
- कांग्रेस छोड़ तृणमूल में शामिल हुए अधिवक्ता सैयद इजाज अहमद, मंत्री ने थमाया झंडा

