ASANSOL

महावीर स्थान में रामकथा संपन्न, हवन और भंडारा का आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के जीटी रोड स्थित महावीर स्थान मंदिर में महावीर स्थान सेवा समिति द्वारा  आयोजित सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ तथा 9 दिवसीय श्री राम कथा के पश्चात दसवें दिन हवन और भंडारा का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान स्मिता शर्मा थी। यज्ञ की पूर्णाहुति स्मिता शर्मा ने दी। हवन व यज्ञ निरंजन पंडित, श्याम सुंदर पंडित और विद्यार्थी पंडित के द्वारा कराया गया। हवन के बाद  श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शाम को इसी उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में लगभग हजारों  श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भोग ग्रहण किया। 

हवन यज्ञ में स्मिता शर्मा के अलावा कंचन गुप्ता, बजरंग शर्मा, संजय शर्मा, प्रभात शर्मा, मंजू अग्रवाल, अमरजी भगत, परमिला तिवारी, अरविंद शुक्ला, अजय अग्रवाल, दीपक भट्ट, प्रेमचंद गुप्ता, सविता शर्मा, रानी भगत, विमल गुप्ता, गुड़िया साव, बबीता बाउड़ी, रंजू बर्नवाल, विजय लक्ष्मी शर्मा, कृष्ण सिंह, बबीता गुप्ता, अर्जुन शाह, निरंजन शास्त्री, जगदीश पंडित शामिल थे। 

वहीं शाम को भंडारा के समय मुख्य अतिथि के रूप में निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल साउथ थाना के प्रभारी कौशिक कुंडू, महावीर सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, उद्योगपति उद्योगपति विजय शर्मा, सुरेंद्र केडिया, विनोद केडिया, विकास केडिया, मुन्ना शर्मा, मुकेश शर्मा, महेश शर्मा, निर्मल बजाज, शिव प्रसाद बर्मन मिट्ठू शर्मा, संजय ड्रोलिया, मनीष भगत, अभिषेक बर्मन, मुंशी शर्मा, रामेश्वर गुप्ता, प्रदीप हजरा, प्रबीर धर, प्रकाश अग्रवाल(बिजली वाला) प्रकाश अग्रवाल, रौनक सहित रौनक सहित सदस्य उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *