SSRVM स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल करुणामयी हाउसिंग स्थित SSRVM स्कूल में 2 से 4 साल के बच्चों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। निर्णायक मंडल मे श्रीमती मधु डूमरेवाल, श्रीमती सारिका डोकानियां, और श्रीमती रुचिका साकूजा को आमंत्रित किया गया। इस सुअवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति श्री प्रेम गोयल, श्री अजीत विश्वास, श्री अशोक बनर्जी, श्रीमती नीलम सापरा, श्री सुशील डोकानिया, श्री मनीष लाल और श्री अभिषेक खेमका ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विजेता बच्चों को प्राइज तथा सब बच्चों को पौधे और सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया। सभी शिक्षक और कार्यकर्ता का कार्य सराहनीय था। रिंकी खेमका एवं संचिता मंडल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।











SSRVM TRUST ने इस साल 25 साल पूरे किए हैं। श्री श्री रवि शंकर जी का नारा ‘BROADEN THE VISION,DEEPEN THE ROOTS’ पर आधारित इस स्कूल में CBSE बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को वैदिक संस्कार, योग , प्राणायाम , ध्यान तथा भारतीय संस्कार की भी शिक्षा दी जाती है। ज्ञातव्य हो कि SSRVM asansol वर्ग नर्सरी और KG के बच्चों के लिए, आर्ट ऑफ लिविंग की शैक्षिक शाखा है जहाँ श्री श्री के विचारों को ध्यान में रखते हुए, तनाव मुक्त और बाल-अनुकूल वातावरण में समग्र शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


