Burnpur Bari Vidyalaya 5 साल से बिजली नहीं, हिन्दी के ठेकेदार भी बेसुध
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बारी विद्यालय हाई स्कूल बर्नपुर । 2018 से विद्यालय में विद्युत संयोग नहीं। बर्न स्टैंडर्ड कारखाना बंद होने के बाद से ही कंपनी ने विद्युत संयोग काट दिया है। राज्य सरकार के संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत बहाली की गुहार लगाई गई व अभी भी लगाई जा रही है , लेकिन व्यवस्था के हित में कोई समाधान नहीं किया गया है। समाधान कैसे होगा कोई नहीं कह पा रहा है।











सनद रहे कि बारी विद्यालय बर्नपुर इलाके का सबसे बड़ा हिन्दी माध्यम का विद्यालय है , जहाँ लगभग 1500 बच्चे पढ़ते हैं। प्रायः सभी मजदूर वर्ग के ही बच्चे हैं जिनके अभिभावक यूपी, बिहार, झारखंड से जीविकोपार्जन के लिए इस क्षेत्र में बसे हैं। लेकिन कोई भी विद्यालय के दशा दिशा की सुध लेने नहीं आते हैं। शहर के बीच में स्थित इस विद्यालय में आज के समय में बिजली नहीं होना कल्पना से परे है। काश राज्य सरकार का ध्यान इस हिन्दी विद्यालय की ओर भी जाए।


इस हिन्दी माध्यम में पांच साल से बिजली नहीं है, लेकिन हिन्दी और हिन्दीभाषियों का रोना रोनेवाले ठेकेदारों को भी इसकी सुध नहीं है। हिन्दी के नाम पर अपनी दुकान चलानेवालों सत्ता और विरोधी गुट के लोगों ने भी कभी इस समस्या को दूर करने की कोई पहल नहीं की है।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

