स्वर्गीय माणिक उपाध्याय एवं स्वर्गीय पप्पू उपाध्याय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत
उद्घाटन मैच रहा हाई वोल्टेज वाला टॉस से हुआ फैसला
बंगाल मिरर, आसनसोल : मनोहर बहाल युवा संघ द्वारा स्वर्गीय माणिक उपाध्याय एवं स्वर्गीय पप्पू उपाध्याय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत बुधवार से हुई। इसका उद्घाटन युवा नेता मुकुल उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर युवा उद्योगपति रवि शर्मा ( गुड्डू ), देवाशीष मिश्रा, अभिषेक शर्मा, सन्नी शर्मा, सोदा, पोल्टू, मिलन, रामातनु, संजय दास शेखर उपाध्याय आदि उपस्थित थे।














उद्घाटन मैच श्री मां पोलीफैब्स और कल्याणेश्वरी एकादश के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचक और हाई वोल्टेज वाला मुकाबला रहा। टाई ब्रेकर में भी फैसला नहीं होने पर टॉस से फैसला किया गया। कल्याणेश्वरी एकादश ने टास में जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता के दो ग्रुप में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। फाइनल 14 अक्टूबर को खेला जायेगा।
- প্রয়াত আসানসোল পুরনিগমের প্রাক্তন কাউন্সিলার
- আসানসোলে ডিএম অফিসে মনোনয়ন জমা তাপস বন্দোপাধ্যায়, বিধান উপাধ্যায় ও হরেরাম সিংয়ের
- হুডখোলা গাড়িতে মনোনয়ন জমা কুলটির তৃণমূল প্রার্থী অভিজিৎ ঘটকের সঙ্গী উজ্জ্বল চট্টোপাধ্যায়
- आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गापूजा महावीर अखाड़ा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया
- आसनसोल डीएम कार्यालय में TMC के चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

