West Bengal

West Bengal Holiday list 2023 : अक्टूबर में 18, नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

बंगाल मिरर, आसनसोल : West Bengal Holiday list 2023 : अक्टूबर में 18, नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय त्यौहार का सीजन शुरू होने के साथ ही सरकारी कर्मियों की छुट्टियों का दौर भी शुरू हो रहा है। अक्टूबर और नवंबर महीने में राज्य सरकार के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले रहेगी। 31 दिनों के अक्टूबर माह में 13 दिन ही कार्यालयों में कामकाज होगा। बाकी 18 दिन छुट्टियों में ही बीतेंगे। वहीं यही हाल नवंबर में भी रहेगा। 30 में 15 दिन छुट्टियां रहेंगी।

File Photo

Durgapuja में लगातार 12 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

अक्टूबर की शुरूआत ही छुट्टियों से हो चुकी है। पहले सप्ताह में एक अक्टूर को रविवार तथा दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के कारण राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रही। वहीं 7 अक्टूबर को शनिवार की छुट्टी मिलेगी। हालांकि इस दिन बैंक और नगरनिगम खुले रहेंगे। आठ अक्टूबर को रविवार की छुट्टी है। वहीं 9 से 13 तक कामकाज होने के बाद 14 और 15 अक्टूबर क्रमश: शनिवार और रविवार के कारण बंद रहेंगे। 16 और 17 को सरकारी कार्यालयों में कामकाज होने के बाद 18 से पूजा की छुट्टियां शुरू होंगी। लगातार दुर्गापूजा एवं लक्ष्मी पूजा की छुट्टियों के कारण सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। लगातार 12 दिनों की छुट्टियों के बाद राज्य सरकार के कार्यालय के अक्टूबर की 30 तारीख को ही खुलेंगें। पूरे अक्टूबर माह में सरकारी कर्मचारियों की मौज रहेगी।

Kalipuja और दीवाली पर लगातार 6 दिन की छुट्टियां

नवंबर माह में कालीपूजा एवं दीपावली के दौरान लगातार छुट्टियां मिलेंगी। 11 नवंबर से 16 नंबर तकर लगातार छुट्टियां रहेंगी। 11 को शनिवार है। 12 को रविवार और कालीपूजा की छुट्टी मिलेगी। 13 एवं 14 नवंबर को कालीपूजा के मौके पर अतिरिक्त छुट्टियां है। वहीं 15 नवंबर को भैया दूज तथा बिरसा मुंडा जयंती की छुट्टी रहेगी। 16 को भैया दूज के कारण अतिरिक्त छुट्टी रहेगी। यानि की लगातार छह दिन कार्यालय में छुट्टी रहेगी। वहीं 17 नवंबर को कार्यालय खुलेंगे। लेकिन 19 और 20 नवंबर को आस्था के महापर्व छठ को लेकर पुनः छुट्टी रहेगी। हालांकि 19 को रविवार है। वहीं 25 से 27 नवंबर तक शनिवार और रविवार तथा गुरुनानक जयंती की छुट्टियां है। नवंबर में भी 30 में 15 दिन छुट्टियों में ही बीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *