DURGAPUR

DEA DSP ने सेवानृवित डिप्लोमा अभियंताओ को विदाई दी

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: दुर्गापुर इस्पात संयंत्र / डिप्लोमा अभियंता संघ के सचिव जनसंपर्क श्री गौरव शर्मा ने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर को सायं 7 बजे एसोसिएशन आफिस में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र से सेवानृवित डिप्लोमा अभियंताओ को भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके द्वारा कंपनी को दी गयी सेवाओ को याद कर उनको सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्री रमेश रक्षित ने अपने संबोधन में परिश्रम को ही सफलता का मूलमंत्र बताया, तथा डिप्लोमा अभियंताओ की महत्वपूर्ण भूमिका को बताया।उन्होंने डिप्लोमा संगठन की अनिवार्यता पर बल दिया तथा अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया।उन्होंने आज के प्रोग्राम के विषय मे कहा कि वे स्वयं भी डिप्लोमा अभियंता हैं और सेल के डिप्लोमा अभियंताओ के विदाई समारोह में सम्मिलित होना उनके लिए भी गौरव का क्षण है।



DSP/DEA के अध्य्क्ष श्री मृत्युंजय घोष ने डिप्लोमा अभियंताओ को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके किये गए कार्यों को सराहा।
DSP/DEA के महासचिव श्री नंद किशोर घोष बैराग्य ने डिप्लोमा अभियंताओ को सम्मान पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की तथा डिप्लोमा अभियंताओ के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को बताया।



सेवानृवित डिप्लोमा अभियंता श्री सुब्रत डौन ,श्री काली सान्याल, श्री बिस्वजीत सुर, श्री दुलाल चंद्र बिस्वास, श्री गोपी कांत घोष, श्री देबब्रत भट्टाचार्य , श्री अस्तम्म कुमार घोष, श्री अभिजीत मुखर्जी ,श्री रघुनाथ सरकार,श्री तुषार कांति सरकार, श्री बिकास चंद्र मंडल, श्री काजल बनर्जी एवं श्री उत्तम कुमार मण्डल को भावभीनी विदाई दी गई।
कमिटी के सदस्य श्री सदानंद तिवारी, श्री सुब्रत घोष, श्री बिस्वादिप राउत, श्री पवन कुमार , श्री पुलेंद्र कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री पिंटू कुमार , श्री जीतेन सहाना, श्री शशांक इत्यादि मौजूद रहे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *