West Bengal Kalipuja Holiday : नवंबर में 15 दिन छुट्टियों में ही बीतेंगे
आज 12 दिन बाद खुल रहे सरकारी कार्यालय
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( West Bengal Kalipuja Holiday ) दुर्गोत्सव की लंबी छुट्टी के बाद राज्य सरकार के कार्यालय सोमवार को 12 दिनों के बाद खुलेंगे। रविवार को छुट्टियों का अंतिम दिन था। वहीं दुर्गोत्सव की लंबी छुट्टी के बाद कार्यालय खुलने पर अगले कुछ दिनों तक कर्मियों पर पूजा की खुमारी ही छायी रहेगी। विजय मिलन के बधाईयों का दौर चलेगा। गौरतलब है कि दुर्गापूजा के पहले आखिरी बार 17 अक्टूबर को कार्यालय खुले थे। 29 अक्टूबर तक दुर्गापूजा और लक्खी पूजा की छुट्टी थी। इसके बाद अब कालीपूजा और दीपावली के दौरान भी लगातार छुट्टियां रहेंगी।
नवंबर माह में कालीपूजा एवं दीपावली के दौरान लगातार छुट्टियां मिलेंगी। 11 नवंबर से 16 नंबर तकर लगातार छुट्टियां रहेंगी। 11 को शनिवार है। 12 को रविवार और कालीपूजा की छुट्टी मिलेगी। 13 एवं 14 नवंबर को कालीपूजा के मौके पर अतिरिक्त छुट्टियां है। वहीं 15 नवंबर को भैया दूज तथा बिरसा मुंडा जयंती की छुट्टी रहेगी। 16 को भैया दूज के कारण अतिरिक्त छुट्टी रहेगी। यानि की लगातार छह दिन कार्यालय में छुट्टी रहेगी। वहीं 17 नवंबर को कार्यालय खुलेंगे। लेकिन 19 और 20 नवंबर को आस्था के महापर्व छठ को लेकर पुनः छुट्टी रहेगी। हालांकि 19 को रविवार है। वहीं 25 से 27 नवंबर तक शनिवार और रविवार तथा गुरुनानक जयंती की छुट्टियां है। नवंबर में भी 30 में 15 दिन छुट्टियों में ही बीतेंगे।
- नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार लालाजी
- এইচএলজি হাসপাতাল বিশেষ নিওরোলজিকাল সুবিধা এবং নিউরোলজি বিশেষজ্ঞ সহ ট্রমা কেয়ার ইউনিট আরো উন্নততর করে তুলেছে
- एचएलजी अस्पताल ने विशेष न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञता के साथ ट्रॉमा केयर यूनिट को बेहतर बनाया
- জামুড়িয়ায় বালি ও মাটি পাচারের বিরুদ্ধে অভিযান
- আরএসএস কার্যালয়ের নকশা চেয়ে নোটিশ আসানসোল পুরনিগমের, তরজায় মেয়র ও বিজেপি বিধায়ক