West Bengal को एक और Vande Bharat जल्द
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : West Bengal को एक और Vande Bharat मिलने जा रही है। बिहार की राजधानी पटना से यह वंदे भारत बंगाल को जोड़ेगी। उत्तर बंगाल के प्रमुख स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी और पटना के बीच इस वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। पटना से कटिहार, किशनगंज होकर यह ट्रेन चलेगी। पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने में इस ट्रेन को 7 घंटे का समय लगेगा।














पूर्व मध्य रेलवे की बैठक में इस ट्रेन का प्रस्ताव लेकर रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही जल्द ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बंगाल और बिहार के बीच न सिर्फ पर्यटन गतिविधियां और बेहतर होगी। बल्कि व्यवसायिक लाभ भी दोनों राज्य के लोगों को होगा। इस ट्रेन से दार्जिलिंग, गंगटोक घूमनेवालों को काफी सुविधा होगी।गौरतलब है कि न्यू जलपाईगुड़ी से फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। एक हावड़ा तथा दूसरी गुवाहाटी के लिए चलती है। इस ट्रेन का परिचालन होने से यहां से तीसरी वंदेभारत होगी।
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि रेलवे ने एक साथ कई वंदेभारत एक्सप्रेस परिचालन का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के साथ ही पर्यटकों की मांग को देखते हुए पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव लिया गया है।
- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের হোস্টেল রুম থেকে ভিন রাজ্যের ডাক্তারি পড়ুয়ার ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, চাঞ্চল্য
- Durgapur Medical Student Death : हॉस्टल से सीतामढ़ी के छात्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- आसनसोल में युवा कल्याण एवं खेल विभाग की ओर से राखी बंधन उत्सव का आयोजन, दिया गया सामाजिक सद्भाव का संदेश
- Asansol : खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई होटल-रेस्तरां में मिली अनियमितताएं
- আসানসোলে রাখী বন্ধন উৎসবের আয়োজনে যুব কল্যান ও ক্রীড়া দপ্তর সম্প্রীতির বার্তা


