West Bengal Bank Holiday : अब मिलेगी 3 और छुट्टियां
बंगाल मिरर, कोलकाता : ( West Bengal Bank Holiday ) पश्चिम बंगाल में बैंक, बीमा आदि संस्थानों में अब तीन दिन की अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। राज्य सरकार द्वारा पहले से ही राज्य सरकार कर्मचारियों के लिए छुट्टी की सूची जारी कर दी गई है।
गौरतलब है कि 2024 में 45 दिनों की छुट्टी की सूची जारी की है। पश्चिम बंगाल सरकार कर्मचारियों पर छुट्टी के लिए मेहरबान के तौर पर जानी जाती है। 2024 में भी 45 दिनों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य के वित्त विभाग ने बीते 9 नवंबर को छुट्टी की अधिसूचना जारी कर दी है।




बैंक कर्मियों के यूनियन की ओर से राज्य सरकार की ओर एनआई एक्ट के तहत तीन बैंक कर्मियों को तीन छुट्टियां देने का अनुरोध किया गया था। जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। अब पश्चिम बंगाल में अंग्रेजी नववर्ष यानि की पहली जनवरी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और लोक आस्था के महापर्व छठ पर बैंक और बीमा संस्थान भी बंद रहेंगे।
Holiday List West Bengal : 2024 में 45 दिनों की छुट्टी की सूची जारी