Asansol : भुंईया समाज की गरीब स्वाभिमान रैली, अर्धनग्न होकर जताया विरोध
बंगाल मिरर, आसनसोल : भुईयां समाज की तरफ से आज आसनसोल शहर में एक विशाल स्वाभिमान रैली निकाली गई। यह रैली पोलो मैदान से शुरू हुई। इससे पहले पोलो मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जहां सिंटू भुंईया के अलावा भुंईया समाज के कई गणमान्य लोगों तथा मुख्य वक्ता और अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन भी उपस्थित थे। सिंटू भुंईया ने कहा कि आज भूंईया समाज के लोग अर्धनग्न होकर इस रैली में शामिल हुए हैं इसकी वजह यह है कि आज जिस तरह से एससी एसटी तथा अन्य वंचित वर्ग के लोगों आदिवासी समाज के लोगों के साथ सौतेला आचरण किया जा रहा है संविधान के धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इसी के खिलाफ होकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।














सिंटू भुंईया ने कहा कि आज भूंईया समाज के लोग निर्वस्त्र होकर इस रैली में शामिल हुए हैं इसकी वजह यह है कि आज जिस तरह से एससी एसटी तथा अन्य वंचित वर्ग के लोगों आदिवासी समाज के लोगों के साथ सौतेला आचरण किया जा रहा है संविधान के धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इसी के खिलाफ अर्धनग्न होकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भुंईया समाज सहित अन्य एससी एसटी दलित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करके एक तरह से निर्वस्त्र ही किया जा रहा है उसी को सबके सामने लाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना की थी उसमें सभी को समान अधिकार दिया गया था लेकिन आज इस संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है और दलित समाज को कुचलने की कोशिश हो रही है उन्होंने कहा कि जीवन के जिस अधिकार पर सबको समान अधिकार की बात संविधान में कही गई है उसी संविधान को न मानते हुए सेल रेल भेल कोल इंडिया जैसे राष्ट्रीय संसाधन आदिवासियों को उनके जल जंगल जमीन के अधिकारों से वंचित कर रहे हैं उनको अपनी जड़ों से हटाया जा रहा है इसी के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है और यह आंदोलन सिर्फ बंगाल नहीं बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश सहित हर उस जगह पर किया जा रहा है जहां पर आदिवासी समाज के लोग रहते हैं और आदिवासियों और दलित समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहा है।
- Asansol उत्तर विधायक की हेल्पलाइन बनी जीवनरक्षक, वृद्ध महिला की समय पर मदद से बची जान
- সালানপুরের তৃণমূলের সহসভাপতি ভোলা সিংহ গ্রেফতার, হেলমেট পড়িয়ে আদালতে পেশ, ছোঁড়া হলো ডিম
- TMC नेता भोला सिंह अवैध पत्थर खनन मामले में गिरफ्तार, हेलमेट पहनाकर ले गई पुलिस
- খোট্টাডিহি কোলিয়ারিতে ভারতীয় মজদুর সংঘের কার্যালয় উদ্বোধন, হাজির কোল ইন্ডিয়া ইনচার্জ লক্ষ্মণ রেড্ডি
- Jamuria में वादों पर फूटा लोगों का गुस्सा, मेयर परिषद सदस्य के घर के सामने महिलाओं का प्रदर्शन


