ASANSOL

चेयरमैन के नेतृत्व में वार्ड 44 में बांटे गए कंबल

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 44 तृणमूल कांग्रेस कमेटी द्वारा जोहरमाल जालान स्कूल परिसर में रविवार को कंबल वितरण किया गया। यहां चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में 250 लोगों को कंबल दिया। इस मौके पर इस अवसर पर समाजसेवी बिनोद गुप्ता, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, टीएमसी वार्ड अध्यक्ष मुकेश शर्मा, बिमल जालान,अनवारुल हक पुतुल आदि उपस्थित थे।

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का हर कार्यकर्ता लोगों की सेवा करने को तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि 44 नंबर वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ता मंत्री मलय घटक तथा तापस बनर्जी जैसे नेताओं के मार्गदर्शन में लोगों की सेवा करते हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *