ASANSOL

टीएमसी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनने पर सैयद अफरोज वार्ड 58 में सम्मानित

बंगाल मिरर, आसनसोल : लोकसभा चुनाव  में अब मात्र दो माह बाकी बच गए हैं। तृणमूल कांग्रेस काफी दमखम के साथ यह चुनाव लड़ना चाह रही है। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस के अलग कमान ने संगाठनिक स्तर पर काफी फेरबदल किए हैं।इसी के तहत  सैयद मोहम्मद अफरोज को प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महासचिव बनाया गया है।सैयद मोहम्मद अफरोज के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर  आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड में बुधवार की देर शाम वार्ड पार्षद संजय नोनिया के कार्यालय में उन्हें शॉल ओड़ाकर और पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया गया। पहले  वार्ड पार्षद संजय नोनिया और पूर्व पार्षद सह वार्ड अध्यक्ष रोहित नोनिया और विनोद साव ने उन्हें शॉल ओड़ाकर और पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्हें देवन मेमोरियल क्लब के तरफ से क्लब के सचिव धर्मवीर नोनिया और उपाध्यक्ष संजय नोनिया के साथ अन्य सदस्यों ने भी उन्हें शॉल ओड़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं धेमोमैन मस्जिद कमेटी के तरफ से भी उन्हें सम्मानित किया गया। मस्जिद कमेटी के तरफ से मस्जिद कमेटी के सचिव सैयद  शाहिद अनवर और टी अंसारी ने शाल ओड़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद रोहित नोनिया ने कहा कि सैयद मोहम्मद अफरोज को तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इससे हम लोग काफी गर्व महसूस कर रहे हैं कि आसनसोल क्षेत्र से हमारे बीच का  एक भाई प्रदेश कमेटी में पहुंचा।आसनसोल की जो भी समस्या है। जो कमी है। इस चीज को वह प्रदेश स्तर के नेताओं तक पहुंचाएंगे।जो हमारी बात वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। अब हमारी बात वहां तक पहुंच सकेगी। इनके प्रदेश महासचिव बनने से कुल्टी विधानसभा की बहुत सारी समस्याओं की समाधान होने का हम लोग आशा रखते हैं। हम लोग हमेशा मोहम्मद अफरोज जी के साथ खड़े हैं।

वही सैयद मोहम्मद अफरोज ने कहा कि हमारी मेहनत को देखते हुए आलाकमान हमारे ऊपर भरोसा जताया और मुझे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इससे आसनसोल में हमें जगह-जगह पर सम्मानित किया जा रहा है। लोगों का प्यार मिल रहा है। लेकिन आज मुझे 58 नंबर वार्ड के पार्षद संजय नोनिया और  पूर्व पार्षद रोहित नोनिया के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम ही नहीं बल्कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में यह एक ऐसा वार्ड है। जहां से तृणमूल कांग्रेस को सबसे अधिक लीड मिलती है। इस वार्ड को सजाने संवारने में रोहित नोनिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां हिंदू,मुस्लिम, सिख, इसाई सभी तबके, सभी धर्म के लोगों को साथ में लेकर ये लोग चलते हैं और तृणमूल कांग्रेस को मजबूत किए हैं। यह लोग हमेशा आम जनता के सेवा में खड़े रहते हैं। मैं जब भी यहां आता हूं तो इस वार्ड की एकता को देखकर मैं बेहद खुश होता हूं। इस वार्ड में जिस तरीका का एकताई है। ऐसा सभी वार्डों में होना चाहिए। इसका श्रेय रोहित नोनियां को जाता है। जो इस तरह वह अपने वार्ड को सजाए हैं। इस मौके पर  सैयद मोहम्मद अफरोज के साथ 63 नंबर वार्ड के पार्षद सलीम अख्तर और सिराज राजदान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply