Friday, June 19, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, June 19, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP टाउन कार्यालय पर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन

बंगाल मिरर, एस सिंह , बर्नपुर : सेल आईसीपी टाउन सर्विस के पीएचई डिपार्टमेंट से जुड़े कर्मचारियों ने आज कार्यालय के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया इनका कहना है कि इनको पहले 26 दिन का काम मिलता था लेकिन अब इसे घटाकर 20 दिन कर दिया गया है इसके साथ ही उनके वेतन में भी कटौती की जा रही है इसके अलावा इनको इएसआई प्रोविडेंट फंड ग्रेच्युटी की सुविधा भी नहीं मिल रही है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज इन कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया इनका कहना है कि इनको पहले की तरह 26 दिन काम मिलना चाहिए इसके अलावा इनका वेतन भी बढ़ना होगा इस महंगाई के इस दौर में इतने कम वेतन से इनका गुजारा नहीं चल रहा है

आन्दोलन कर रहे कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उनलोगों को सही से न काम और न वेतन दिया जाता है। हर समय ठेकेदार घाटा होने का बहाना बनाते हैं। उनके पीएफ, ईएसआई का कोई हिसाब नहीं दिया जाता है। इसलिए वह लोग प्रबंधन के पास आये हैं कि उनके बारे में ध्यान दिया जाये। क्योंकि साफ – सफाई से लेकर हर जरूरी सेवा वही लोग देते हैं। उनकी ही उपेक्षा की जा रही है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *