गोपालनगर में लाइब्रेरी का उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के गोपालनगर में एकदंताय भगवाधारी ट्रस्ट द्वारा लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। युवा समाजसेवी एवं टीएमसी जिला सचिव चंकी सिंह ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस पुस्तकालय में रेल एसएससी सहित विभिन्न कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कराई जाएगी इसे लेकर संगठन के संस्थापक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां पर कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी के लिए कोई पुस्तकालय नहीं था तो उनकी संस्था ने यहां पर इस पुस्तकालय को शुरू करने का बीड़ा उठाया यहां पर रेलवे एसएससी जैसे परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई जाएगी ।














उन्होंने बताया कि फिलहाल विद्यार्थियों से बहुत कम फीस ली जाएगी लेकिन जैसे-जैसे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी फीस को हटा दें के बारे में सोचा जाएगा उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस पुस्तकालय में यूपीएससी स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कराई जा सके इसके अलावा स्थानीय विद्यार्थियों ने भी इस पुस्तकालय को शुरू करने में काफी उत्साह दिखाया। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक बिजय कुमार गुप्ता, प्रकाश सोनी, पवन वर्मा, अंकित प्रसाद, गौरव भगत, अश्विनी कश्यप आदि मौजूद थे। लाइब्रेरी खुलने से स्थानीय युवाओं को विभिन्न कंपीटिशिन की तैयारी में सुविधा होगी।
- ইসিএলের নতুন ওয়াটার রিজার্ভারের দেওয়াল ধসে মর্মান্তিক দুর্ঘটনা, মৃত ২
- ECL के जलाशय की दीवार ढही, 2 की मौत
- कोयला माफिया सिंडिकेट पर 4 मई के बाद कार्रवाई : जी किशन रेड्डी
- तृणमूल के स्टार प्रचारकों का धुआंधार प्रचार
- পশ্চিম বর্ধমানে নয় কেন্দ্রে জিতবে দল, চতুর্থ বারের জন্য মুখ্যমন্ত্রী হবেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় দাবি, তৃণমূলের জেলা সহসভাপতির

