Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

बाराबनी में भाजपा विधायक की मौजूदगी में आशा एवं आईसीडीएस कर्मियों की धन्यवाद यात्रा

*बंगाल मिरर, बाराबनी, राजा बंदोपाध्यायः* राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बंगाल की आंगनवाड़ी (आईसीडीएस) कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक भत्ते में 5,000 रुपये की वृद्धि किए जाने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धन्यवाद देने के उद्देश्य से सोमवार को बाराबनी में एक “धन्यवाद यात्रा” निकाली गई।यह यात्रा आंगनवाड़ी कर्मी एवं सहायिकाओं, आशा कर्मियों, वीआरपी तथा स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) यूनियन की ओर से आयोजित की गई।

बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अरिजीत राय भी इस यात्रा में शामिल हुए।धन्यवाद यात्रा बाराबनी के दोमहानी स्थित विवेकानंद ग्रामीण पुस्तकालय के सामने से शुरू होकर दोमहानी जल टंकी तक गई। यात्रा में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी, आशा और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर भाजपा विधायक अरिजीत राय ने कहा कि आईसीडीएस और आशा कर्मियों से बहुत अधिक काम लिया जाता है, लेकिन पिछली सरकार ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके हितों के बारे में सोचा और उनके मासिक भत्ते में एकमुश्त 5,000 रुपये की वृद्धि की।विधायक ने कहा कि इसी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं ने यह धन्यवाद यात्रा आयोजित की है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *