ASANSOL

Asansol : जिला अस्पताल के चिकित्सकों – कर्मियों की मानवीय पहल

55 टीबी रोगियों को दी 6 महीने की खाद्य सामग्री

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल जिला अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों ने 55 तपेदिक ( टीबी) रोगियों को उनके इलाज के दौरान लगातार छह महीने तक भोजन उपलब्ध कराने की एक अनूठी पहल की। जिले में लगभग तीन हजार टीबी रोगी हैं.। इनका इलाज जिले के विभिन्न प्रखंड और आसनसोल जिला अस्पताल में किया जा रहा है। शुक्रवार को आसनसोल जिला अस्पताल में पहली बार कर्मचारियों, नर्सों, डाक्टरों और अधिकारियों ने अपने वेतन से 55 रोगियों को खाद्य सामग्री दिया। कुछ डाक्टरों और कर्मचारियों ने अकेले ही कई रोगियों को खाना खिलाने का जिम्मा ले लिया है। जब तक उनकी दवा चलेगी, वे ही खाना खिलाएंगे।

जिला अस्पताल में कार्यक्रम के दौरान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ( सीएमओएच ) डा यूनुस खान, जिला अस्पताल अधीक्षक डा निखिल चंद्र दास, ब्लड बैंक प्रभारी डा संजीत चट्टोपाध्याय, डा गौतम मंडल, डिप्टी सुपर कंकण राय, सहायक सुपर डा देवदीप मुखोपाध्याय, श्रीजीत मित्रा, भास्कर हाजरा, मुमताज चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिषेक राय आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के बारे में जानने के बाद राज्य क्षय रोग अधिकारी डाक्टर संतोष राय वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना न केवल हमारे राज्य में पहली है, बल्कि यह पहल निश्चित रूप से अन्य अस्पताल कर्मियों और डॉक्टरों को भी आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेगी। डाक्टर डा. स्वाति बनर्जी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ पहले ही सुझाव दे चुका है कि 2025 तक देश से तपेदिक को पूरी तरह से खत्म और नियंत्रित किया जाना चाहिए। इसके लिए मरीजों को न सिर्फ दवा लेना जरूरी है, बल्कि पौष्टिक खाना भी खाना जरूरी है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *