आनन्देश्वर महादेव मंदिर में शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने दी दीक्षा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आज आनन्दम रेसिडेंसी के आनन्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण तक एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया था । जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया । कलश यात्रा शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महराज के आगमन के उपलक्ष्य में किया गया । हिन्दू परम्परा के अनुसार कलश यात्रा किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के आरंभ में किया जाता है । कलश यात्रा के उपरांत शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने मंच से आकर भक्तों के प्रश्नों का जवाब दिया ।














पचास लोगों ने प्रश्न किया , शंकराचार्य जी ने सभी का संतुष्टि के साथ जवाब दिया । प्रवचन के बाद दीक्षा का कार्यक्रम था जिसमें सैकड़ों लोगों ने मंत्रों के साथ दिक्षा लिया । भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था थी । सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संचालन किया जा रहा था । प्रशासन के तरफ से सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी । श्रद्धा के साथ भक्तों की भीड़ शंकराचार्य जी का दर्शन पाकर अपने को धन्य महसूस कर रहे थे ।

- Asansol: श्याममय हुआ, फागुन महोत्सव निशानयात्रा में झूमे भक्त
- জামুড়িয়ায় মর্মান্তিক পথ দুর্ঘটনা, দম্পতির মৃত্যু
- সেল আইএসপি থেকে ২০ শতাংশ ঠিকা কর্মী ছাঁটাইয়ের সিদ্ধান্ত, বিরোধিতায় সরব তৃণমূলের কাউন্সিলাররা
- SAIL ISP मार्च तक 611 ठेका श्रमिकों की छंटनी का निर्देश ! पार्षदों ने दी जोरदार आंदोलन की चेतावनी
- Asansol POPSK में बम का ईमेल, मची खलबली


