आनन्देश्वर महादेव मंदिर में शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने दी दीक्षा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आज आनन्दम रेसिडेंसी के आनन्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण तक एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया था । जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया । कलश यात्रा शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महराज के आगमन के उपलक्ष्य में किया गया । हिन्दू परम्परा के अनुसार कलश यात्रा किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के आरंभ में किया जाता है । कलश यात्रा के उपरांत शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने मंच से आकर भक्तों के प्रश्नों का जवाब दिया ।














पचास लोगों ने प्रश्न किया , शंकराचार्य जी ने सभी का संतुष्टि के साथ जवाब दिया । प्रवचन के बाद दीक्षा का कार्यक्रम था जिसमें सैकड़ों लोगों ने मंत्रों के साथ दिक्षा लिया । भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था थी । सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संचालन किया जा रहा था । प्रशासन के तरफ से सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी । श्रद्धा के साथ भक्तों की भीड़ शंकराचार्य जी का दर्शन पाकर अपने को धन्य महसूस कर रहे थे ।

- শিক্ষা ক্ষেত্রে উদ্ভাবন ও সাফল্যের স্বীকৃতি দেশ জুড়ে পুরস্কৃত ৫৯ এনআইইপিএর জাতীয় সম্মান পেলেন পশ্চিমবঙ্গের ১০ আধিকারিক
- अब सफाई कर्मियों को मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा, रोबोटिक्स पर जोर दे रही राज्य सरकार दुर्गापुर में सीएमईआरआई के कार्यक्रम में बोलीं अग्निमित्रा पाल
- ম্যানহোলে আর নামতে হবে না সাফাই কর্মীদের, রোবোটিক্সে জোর রাজ্যের দুর্গাপুরে সিএমইআরআইয়ের অনুষ্ঠানে বললেন অগ্নিমিত্রা পাল
- दो टोटो चालकों से पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप, कुल्टी में पुलिस चौकी के अंदर बैठकर प्रदर्शन
- দুই টোটো চালককে পুলিশের বিরুদ্ধে মারধরের অভিযোগ, কুলটিতে ফাঁড়িতে বসে বিক্ষোভ


