ASANSOL

अभिनव गिन्नी हाउस ने मनाई सिल्वर जुबली

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के राहा लेन स्थित अभिनव गिनी हाउस के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आज शोरूम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर अभिनव गिनी हाउस के मालिक प्रदीप केसरी उनका पूरा परिवार उपस्थित थे उनके अलावा शोरूम के तमाम कर्मचारी और ग्राहक भी यहां पर मौजूद थे यहां पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इसके बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदीप केसरी ने बताया कि वह मूलत जमुरिया क्षेत्र के रहने वाले हैं आसनसोल में उनका व्यवसाय है उन्होंने कहा कि उनका यह व्यवसाय  पुश्तैनी व्यापार है और तकरीबन 100 साल से उनका परिवार गहनों के व्यापार में जुड़ा हुआ है आसनसोल में इस दुकान के आज 25 साल पूरे हो रहे हैं इस अवसर पर पवित्र रथ यात्रा के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा अपने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है यही वजह है कि पिछले 100 सालों से ग्राहकों का विश्वास उनके परिवार द्वारा संचालित दुकान पर रहा है

उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए उनके शोरूम में कई नए आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज आसनसोल में कई नए कॉरपोरेट स्टाइल के गहनों के दुकान खुल गए हैं लेकिन ग्राहकों का जो विश्वास अभिनव गिनी हाउस पर बन गया है उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता वहीं उन्होंने कहा कि उनके दुकान में बिल्कुल वाजिब मेकिंग चार्ज लिया जाता है और कोई अगर अपने सोने चांदी के गहनों को बदली करना चाहता है तो उसका भी प्रावधान रखा गया है उन्होंने कहा कि अभिनव गिनी हाउस में वह ग्राहकों को पहली प्राथमिकता देते हैं और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए वह यहां पर शोरूम को पिछले 25 वर्षों से चला रहे हैं जिससे कि लोगों का विश्वास उनपर और मजबूत हुआ है

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *