Asansol में बना था डकैती का प्लान ? महिला गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol में बना था डकैती का प्लान ? महिला गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में।बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव समाचार रानीगंज में डकैती के कुछ दिन बाद ही हावड़ा के डोमजूर में भी गहनों के दुकान में डकैती हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बिहार से एक महिला आशा देवी महतो को गिरफ्तार किया है। यह महिला तीन महीने तक आसनसोल में किराये के मकान में रही थी।













बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव समाचार बताया जाता है कि आशा देवी तीन नंबर मोहिशीला कालोनी के चासा पट्टी के किराये के मकान में रहती थी। उसके साथ एक बच्चा और दो युवक रहते थे। मकान मालिक से कहा था कि उनका पत्थर का कारोबार है। मकान मालिक को जब उसकी गिरफ्तारी खबर मिली तो वह हक्का-बक्का हो गया। महिला को हावड़ा पुलिस ने बिहार से कल ही गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया है। वहीं रानीगंज में भी डकैती कांड में बिहार से ही अपराधी पकड़ाये हैं। इसके बाद पुलिस को शक है कि दोनों घटनाओं का आपस में कनेक्शन हो सकता है वहीं क्या आसनसोल में ही डकैती की साजिश रची गई थी,पुलिस इसकी जांच में जुटी है। बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव समाचार
- বিজেপি কর্মীদের উপর হামলার অভিযোগ রানিগঞ্জে ধৃত তৃণমূল যুব নেতাকে লক্ষ্য করে ডিম, চাঞ্চল্য
- Raniganj में तृणमूल युवा नेता पर अंडे फेंके, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में गिरफ्तार
- পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি, জেলা পরিষদের কর্মাধ্যক্ষের পদত্যাগের দাবিতে বিক্ষোভ
- পথ দুর্ঘটনায় হোমগার্ডের মৃত্যু ‘গার্ড অফ অনারে” আসানসোল ও কুলটিতে শেষ শ্রদ্ধা
- Durgapur में सड़क पर गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना, मंत्री का स्वच्छता अभियान



