DURGAPUR

Minister Agnimitra Paul ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का संदेश

दुर्गापुर में 5 जिलों की प्रशासनिक समीक्षा बैठक

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह में मंगलवार को पांच जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की नगर विकास एवं शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मानसून के दौरान जलजमाव, डेंगू, विद्युत दुर्घटनाओं और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे जैसे मुद्दों पर सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया।मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बरसात के मौसम में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जल निकासी व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान खराब स्ट्रीट लाइट, शॉर्ट सर्किट और बिजली के करंट से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी विशेष कदम उठाए जाएंगे। किसी भी प्रकार की जनहानि रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।डेंगू की रोकथाम को लेकर भी मंत्री ने प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह है कि डेंगू से एक भी व्यक्ति की मौत न हो। इसके लिए नालों की नियमित सफाई, जलजमाव खत्म करने और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया गया है।अग्निमित्रा पाल ने सरकारी जमीनों और संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दामोदर नदी से अवैध जल निकासी पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्गापुर और आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित न हो।बैठक में पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त, नगर निकायों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री के साथ राज्य की मंत्री कलिता माझी और मौमिता विश्वास मिश्रा भी मौजूद थीं। इसके अलावा कई विधायक, सांसद सौमित्र खां तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बैठक में शामिल हुए।मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने साफ कर दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में सरकार की नीति पूरी तरह ‘जीरो टॉलरेंस’ की होगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *