KULTI-BARAKAR

Green Point School वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में आएंगे सीबीएसई के संयुक्त सचिव : डा. रामबालक शर्मा

बंगाल मिरर, कुल्टी : आसनसोल कुलटी विधानसभा के कुलतोड़ा इलाके मे स्थित ग्रीन पॉइंट स्कुल मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 22 दिसंबर को अनुअल स्पोर्ट कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है, जिस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्कुल मे पुरे जोर शोर से तैयारियां भी चल रही है, वहीं स्कुल के छात्र और छात्राएं भी स्पोर्ट से जुड़े विभिन्न प्रकार की तैयारियां भी कर रहे हैं, की वह कार्यक्रम के दौरान अपनी कला और हुनर को अच्छे से प्रदर्शित कर सकें, इसी कार्यक्रम को लेकर स्कुल के चेयरमेन राम बालक शर्मा ने बताया की स्कुल मे कोविड की वजह से यह कार्यक्रम कई वर्षो से स्थगित रहा, पर इस वर्ष इस कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है, जिस तैयारी मे स्कुल के छात्रा और छात्राएं ही नही बल्कि स्कुल के तमाम शिक्षक भी जीतोड़़ मेहनत कर रहे हैं, ।

उन्होने स्कुल के शुरुआती दौर को याद करते हुए यह कहा की उनको  कुलटी मे इस स्कुल को बनाने का आइडिया नैनीताल और मद्रास से आया था जब वह अपने बच्चों की वहाँ उच्च सिक्षा दिलवाने ले गए थे, वहाँ के स्कूलों की सिक्षा वेवस्था व वहाँ का कल्चर को देख वह काफी प्रभावित हुए और उनके मन मे भी यह आशा जगी की अगर इस तरह का स्कुल का निर्माण कुलटी मे हो तो वहाँ के वह छात्र और छात्राएं कम बजट मे अच्छी सिक्षा प्राप्त कर पाएंगे जो छात्र और छात्राएं पैसे या फिर स्कुल मे कम सीट उपलब्ध होने के कारण कुलटी के एक मात्र मिसिनरी स्कुल एजी चर्च स्कुल मे दाखिला नही करवा पाते, अपनी उस आशा को अमली जामा पहनाने के उदेश्य से वह कुलटी आए और कुलटी मे अपने स्कुल बनाने के लिये जमीन ढूढ़ने की शुरुआत 2002 मे शुरू की।

करीब तीन वर्ष के बाद उनको स्कुल बनाने के लिये करीब 42 बीघा जमीन उपलब्ध हो पाई, 2006 मे उन्होंने स्कुल का नीव डालना शुरू किया, 2007 मे उनको अपने स्कुल का सेक्सन पकड़ना था और स्कुल का उदघाटन भी करना था, दिन रात कड़ी मेहनत और लगन के बाद स्कुल कुछ हद तक तैयार हुई जिसमे क्लास पाँचवी तक की पढ़ाई शुरू की गई उस वक्त स्कुल मे करीब 550 छात्र और छात्राओं ने दाखिला लिया, शुरुआती दौर मे इतने सारे बच्चों का दाखिला कोई कम बड़ी बात नही थी, उनके लिये यह दाखिला एक अग्नि परीक्षा भी थी जिस परीक्षा मे राम बालक शर्मा पूरी तरह से खरे भी उतरे और हर वर्ष एक नई चुनौती के साथ सिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ते चले गए, आज के दौर मे स्कुल मे 12 वीं तक पढ़ाई होती है, स्कुल मे कुल 2600 छात्र और छात्राएं हैं, जिन छात्र और छात्राओं को अच्छी सिक्षा दिक्षा दिलाने के लिये करीब 96 अनुभवी सिक्षक है, स्कुल के साथ -साथ स्कूली छात्र-छात्राओं पर नजर रखने के लिये करीब 200 कैमरे लगाए गए हैं, इसके अलावा स्कुल के अन्य 64 स्टाफ हैं जो स्कुल की हर गतिविधियों पर नजर रखते हैं, ।

उन्होंने यह भी कहा की वह सीबीएसई गाइड लाईन को पालन करते कर रहे हैं जिस कारण वह स्कुल मे दाखिला लेने के लिये आने वाले छात्र और छात्राओं को दाखिला ले नही पा रहे हैं, उन्होने इस तरह की स्थिति के समाधान के लिये एक रास्ता ढूंढ़ लिया है और वह अपने स्कुल मे सेकसन बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दि है, जिससे स्कुल मे अपने बच्चों का दाखिला दिलवाने आने वाले अभिवाक मायूस नही लौटेंगे और उनके बच्चों को बहोत ही असानी से दाखिला हो जाएगा, इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की आने वाले समय मे वह एक लॉ कॉलेज खोलने की तैयारी कर रहे हैं जिसके लिये उन्होंने करीब चार बीघा जमीन भी चिन्हित कर लिया है, कार्य शुरू करने से पहले वह सीबीएससी गाइड लाईन का पालन करते हुए स्कुल बिल्डिंग मे एक लिफ्ट बनवाने का कार्य शुरू कर रहे हैं, साथ ही स्कुल मे तेजी से बढ़ रहे छात्र और छात्राओं के दाखिलों की संख्या को देखते हुए सेक्सन भी बढ़ा रहे हैं, जिसके लिये वह स्कुल कैम्पल मे नए भवन बनाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्होने कहा की वह अपने स्कुल के छात्र और छात्राओं को सिक्षा दिक्षा के अलावा स्पोर्ट से जुड़े तमाम कलाओं के गुर भी सिखाना चाहते हैं जिससे उनके स्कुल के छात्र और छात्राएं आल राउंडर के रूप मे जाने और पहचाने जाए

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *