DURGAPUR

Durgapur : एसिड से भरा टैंकर पलटा, पुलिसकर्मी के कार को ट्रक की टक्कर

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Accident in Durgapur ) दुर्गापुर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सड़क हादसे हुए। सुबह दुर्गापुर में मंगलवार को 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुचिपाड़ा फ्लाईओवर के पास हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा एक टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे से इलाके में हड़कंपमच गया और गैस के धुएं से आसपास का क्षेत्र ढक गया। स्थानीय लोगों ने पहले पुलिस और फिर दमकल विभाग को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, टैंकर बिहार से कोलकाता जा रहा था। मुचिपाड़ा के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जोखिम से बचने के लिए राजमार्ग के आसनसोल और बर्दवान जाने वाले लेन में यातायात रोक दिया गया। दुर्गापुर दमकल स्टेशन के कर्मी दो दमकल वाहनों और क्रेन के साथ मौके पर पहुंचे। पानी का छिड़काव कर गैस रिसाव को रोकने की कोशिश की गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

दुर्गापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ट्रक ने पुलिसकर्मी की कार को टक्कर मार दी

वहीं मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दुर्गापुर के एमएएमसी फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मी लोकनाथ मंडल की कार को टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी अपनी बेटी के साथ विधाननगर से आसनसोल की ओर जा रहे थे। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन पुलिसकर्मी और उनकी बेटी सुरक्षित बच गए। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त किया और कार को हटवाकर यातायात सामान्य किया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *