DURGAPUR

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ DSP/DEA गेस्ट हाउस का उद्घाटन, डिप्लोमा अभियंताओ को सुविधाएं

बंगाल मिरर, दुर्गापुर :  DSP/DEA के सचिव जनसंपर्क श्री गौरव शर्मा ने बताया कि कल दिनांक 26/04/2025 को गेस्ट हाउस (2/22, 2/40 हर्षबर्धन रोड) का उद्घाटन  पंचायत मंत्री (प. बं) श्री प्रदीप मजूमदार तथा माननीय ई डी परियोजना श्री पी मुरुगेसन के कर कमलों द्वारा किया गया।
 ई डी परियोजना ने डिप्लोमा अभियंताओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा की “वे स्वयं भी डिप्लोमा अभियंता हैं और डिप्लोमा अभियंताओ के प्रति उनकी गहरी सहानुभूति रहती है।” डिप्लोमा अभियंता की अनिवार्यता तथा डिप्लोमा अभियंता संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों की उन्होंने सराहना की।

अन्य अतिथियों में आईपीएस अधिकारी श्री अजय नंद ,  ई डी(H.R) श्रीमती सुष्मिता रॉय, सी जी एम (H.R) श्री अंजनी शरण, जी एम (H.R) श्री अमल भट्टाचार्य मौजूद रहे।डिप्लोमा अभियंता संघ के अद्यक्ष श्री मृत्युन्जॉय घोष, महासचिव नंद किशोर घोष वैराग्य तथा कमेटी के सदस्य सदानंद तिवारी इत्यादि पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर अतिथियों को सम्मानित किया।

सचिव जनसंपर्क गौरव शर्मा ने बताया कि इससे डिप्लोमा अभियंताओ की सुविधाओं मे इजाफा होगा, सेवा नृवित् डिप्लोमा अभियंताओ को भी इसकी सुविधा का लाभ मिल सकेगा,साथ ही संगठन के कार्यों के लिए भी इसका उपयोग किया जायेगा। हम गेस्ट हाउस देने के लिए मैनेजमेंट का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते है साथ ही आज के इस कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथिगनो के आगमन के लिए उनको सादर आभार व्यक्त करते हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *