DURGAPUR

DPL Accident : कूलिंग टावर से गिरकर दो ठेका कर्मियों की मौत

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (DPL) के कूलिंग टावर में बुधवार सुबह काम के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में दो ठेका कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंडाल निवासी उमेश साव (54) और दुर्गापुर के पिंटू कुमार घोष (49) के रूप में हुई है। घटना के बाद डीपीएल प्रबंधन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से शटडाउन के दौरान डीपीएल के कूलिंग टावर नंबर-7 में रेलिंग काटने का कार्य चल रहा था। बुधवार सुबह काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों ठेका कर्मी ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कोक ओवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दुर्घटना के पीछे सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं थी।घटना के बाद डीपीएल परिसर में शोक का माहौल है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के नेताओं ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मृतक कर्मियों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग उठाई। संगठन ने मांग की है कि दोनों मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी, 15 लाख रुपये का एकमुश्त मुआवजा तथा अंतिम संस्कार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 60 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएं। संगठन ने प्रबंधन से तीन दिनों के भीतर इन मांगों को पूरा करने की अपील की है।डीपीएल की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) स्वागता मित्रा ने बताया कि बुधवार सुबह कूलिंग टावर में कार्य के दौरान दो ठेका कर्मी ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *