ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP 7.1 मिलियन टन विस्तार परियोजना के लिए Environmental Clearance

900 एकड़ पर 35000 करोड़ से लगेगा प्लांट

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : सेल इस्को इस्पात संयंत्र (ISP) के लिए यह गर्व का क्षण है कि 7.1 मिलियन टन विस्तार परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति (Environmental Clearance – EC) की अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि ISP परिवार के समर्पण, परिश्रम, और सभी विभागों के आपसी समन्वय का परिणाम है। इस सफलता ने न केवल ISP की प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि एकजुट प्रयासों से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि 900 एकड़ की जमीन पर करीब 35000 करोड़ का निवेशहोन वाला है। 2026 में इस कार्य की शुरुआत होगी।

ISP के अध्यक्ष, श्री सुशील कुमार सुमन ने इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह सामूहिक उपलब्धि ISP के प्रत्येक सदस्य के योगदान का परिणाम है, चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हों या परोक्ष रूप से समर्थन प्रदान करते रहे हों। आपका समर्पण और अनुशासन इस ऐतिहासिक क्षण का आधार बना है।”

सुशील कुमार सुमन,अध्यक्ष, आईओए (IOA) ने विशेष रूप से CGM प्रोजेक्ट्स, माननीय प्रवीन सर के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन ने इस प्रक्रिया को दिशा प्रदान की। साथ ही, उन्होंने टाउन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया, जिनके प्रयासों ने पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने की राह को सुगम बनाया।

यह स्वीकृति ISP के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल संयंत्र की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि देश की औद्योगिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। श्री सुमन ने सभी कर्मचारियों से इस सफलता को प्रेरणा के रूप में लेने और आगामी विस्तार कार्य को और अधिक ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ISP के इस नए अध्याय में, संयंत्र को और अधिक समृद्ध और सक्षम बनाने का अवसर प्रत्येक कर्मचारी के पास है। यह उपलब्धि एक मील का पत्थर है, जो ISP को औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

सुशील कुमार सुमन,अध्यक्ष, आईओए (IOA) ने सभी कर्मचारियों को एक बार पुनः बधाई देते हुए कहा, “आइए, हम सब मिलकर ISP के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करें।” इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए समस्त ISP परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *