ASANSOL

मिथिलांचल की महिलाओं द्वारा रंगारंग ” होली मिलन “

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में आज मिथिलांचल की महिलाओं के द्वारा होली के उत्सव पर रंगारंग ” होली मिलन ” का कार्यक्रम आयोजित किया गया । शुभारंभ होली के रंगारंग केक काटकर किया गया ।बिहार के मिथिलांचल का फगुआ विश्व विख्यात है । आज के दिन सारे गीले सिकवे को भुलाकर एक दुसरे से गले मिलकर एक दुसरे को गुलाल लगातें हुए झुम उठतें हैं । आज के दिन महिलाओ ने अपनी परम्परागत मधुर मैथिलि गीतों को गाकर एक दुसरे को गुलाल लगाया । होली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सभी का मुख मिष्ठान कराया गया ।

सीता और पार्वती की फगुआ गीत इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था । सभी महिलाएं पीले रंग की साड़ी में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहीं थीं । हर साल की तरह इस बार भी ये कार्यक्रम सफल रहा । कार्यक्रम में मीरा झा , रेणू झा , स्मीता ,निक्की ,कृती ,पींकी , श्रूती , मीता , सोनिया , नीतू एवं अन्य मैथिल महिलाएं उपस्थित थे ।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!