Leonel The Last पुस्तक का विमोचन किया मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने
बंगाल मिरर , आसनसोल। बर्नपुर क्लब में रविवार को लेखक कमलेंदु मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक “लियोनेल द लास्ट” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री Agnimitra Paul मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया।इस अवसर पर सेल आईएसपी के सीईओ सुरजित मिश्रा, दीपक रुद्र, डॉ. अशोक राय, पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल, अतीन चौधरी, स्वप्न चौधरी, पवन सिंह, निलय गांगुली, प्रबीर धर, धर्मबीर सिंह, प्रदीप कुमार ठाकुर, डॉ. अभय कुमार झा, डॉ. मनीष झा सहित शहर की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं। कार्यक्रम में अलोका मिश्रा तथा बर्नपुर क्लब के सचिव सुशील सुमन भी मौजूद रहे।













अपने संबोधन में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बर्नपुर उनके सपनों का शहर है और इसकी स्वच्छता एवं गौरव बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन इसी शहर में बीता है और यहां के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात होती है।मंत्री ने “लियोनेल द लास्ट” पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि महान खिलाड़ी और लेखक कमलेंदु मिश्रा द्वारा लिखित इस पुस्तक का विमोचन करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लेखक की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके साहित्यिक एवं खेल जगत में योगदान की सराहना की।कार्यक्रम का समापन पुस्तक पर चर्चा और अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ।


