बंगाल मिरर, एस सिंह : Jitendra Tiwari : पंचायत चुनाव से पहले कोल माफियाओं को अवैध डिपो का गिफ्ट। राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर भले ही आधिकारिक घोषणा अभी न हुई हो, लेकिन इसे लेकर सियासत परवान चढ़ने लगा है। भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने ट्वीट कर शासक दल पर चुनाव से पहले कोयला माफियाओं को अवैध डिपो गिफ्ट में देने का आरोप लगाया है। जितेन्द्र के इस ट्वीट से सियासी हलचल बढ़ गई है। जितेन्द्र तिवारी ने ट्वीट कर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि अवैध कोयला डिपो पांडवेश्वर में, पंचायत चुनाव से पहले कोयला माफियाओं को उपहार। इस ट्वीट में उन्होंने केन्द्रीय कोयला मंत्री से लेकर ईसीएल, भाजपा नेताओं और राज्य के पुलिस और गृह विभाग को भी टैग किया है। ट्वीट में शेयर की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि कहीं किसी चारदीवारी के अंदर अवैध रूप से कोयला जमाकर रखा गया है। पांडवेश्वर में किस जगह की यह तस्वीर हैं,
Read More