बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस में जितेन्द्र तिवारी को दोबारा शामिल न कराये जाये यह मांग को लेकर जीटी रोड स्थित टीएमसी कार्यालय के समक्ष कालीपहाड़ी, डामरा अंचल के तृणमूल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वह लोग प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू से मिले तथा एक लिखित पत्र सौंपा। इस दौरान शामिल निताई नाग, मनोज हाजरा आदि ने कहा कि जितेन्द्र तिवारी को दोबारा टीएमसी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। वह लोग यहां प्रदेश सचिव के माध्यम से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र देने आये है. जिसने पार्टी से सबकुछ लिया और कार्यकर्ताओं पर ही अत्याचार किया। वैसे आदमी को दोबारा लेने से कार्यकर्ताओं को हताशा होगी। प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने कहा कि आज जो लोग भी आये हैं, वह कभी जितेन्द्र तिवारी के खास थे। लेकिन उसने सत्ता के अहंकार में लोगों के साथ जो बुरा बर्ताव किया था आज यह उसका परिणाम है. भाजपा के लोगों ने उसे सत्ता में देखकर समझा था कि वह बहुत बड़ा नेता है. अब भाजपा के लोगों को भी उसकी असलियत समझ में आ गई है. हालांकि अभी तक जितेन्द्र
Read More