ASANSOLDURGAPURPANDESWAR-ANDALRANIGANJ-JAMURIAWest Bengalराजनीति

ट्रेड यूनियन का स्वरूप बदला, तकनीक एवं कानूनों की जानकारी जरूरी : जितेन्द्र तिवारी

बंगाल मिरर, इन्द्र भूषण झा, दुर्गापुर। आईएनटीटीयूसी द्वारा दुर्गापुर में श्रमिक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी जिलाध्यक्ष सह आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि दुर्गापुर के दोनों सीटें जीतें। श्रमिक संगठन को लेकर तकनीकी बातें जानना जरूरी है। 15 वर्ष पहले के आन्दोलन का रूप अभी श्रमिक हक के लिए प्रभावी नहीं हो सकता है। वाममोर्चा शासन में श्रमिक आन्दोलन की लगातार एवं तीव्र लड़ाई के कारण कल-कारखाने बंद हो गये थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनुभव किया कि श्रमिकों की समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत है। पहले मालिक एवं श्रमिक दो पक्ष ही थे। मुख्यमंत्री ने दोनों के बीच मध्यस्थता के लिए त्रिपक्षीय व्यवस्था लागी की। ताकि कारखाने बंद न हो। वर्तमान परिस्थिति में अच्छे श्रमिक नेता बनने के लिए तकनीक, श्रम कानूनों के बारे में विस्तार से जानना होगा। नियमों का पालन कर लड़ाई करना होगा। श्रमिक संगठन का मतलब हो गया कि सिर्फ नौकरी लगाकर रुपये कमाना है। त्रिपक्षीय बैठक में आप नियमों के अनुसार प्रबंधन के सामने मजबूत तर्क रख सकें। वर्तमान परिस्थिति में श्रमिक संगठन करना कठिन हो गया है। इसलिए सभी श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाये। ताकि उन्हें तकनीक एवं श्रम कानूनों की जानकारी विस्तार से दी जा सके। जिससे वह लोग कानून सम्मत ढंग से श्रमिक हित के लिए आन्दोलन कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो सिस्टम बनाया है, उसी के अनुसार हमें लड़ाई लड़नी होगी। किसी कारखाने में अचानक बंद करना नहीं चलेगा। इस दौरान राज्य के शंभू कानून मंत्री मलय घटक, आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पड़ियाल, तृणमूल कांग्रेस जिला को-आर्डिनेटर हरेराम सिंह समेत तमाम नेतृत्व मौजूद थे।

Leave a Reply