जामुड़िया चेंबर ने सम्मानित किया पुलिस अधिकारी को







बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया:







जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कल रात जामुड़िया पुलिस स्टेशन में पुलिस डे के मौके पर जामुड़िया थाना के मेजो बाबू विमल चंद्र पात्र को फूलों का गुलदस्ता एवं हैंड सैनिटाइजर देकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर जामुड़िया थाना के मिहिर दे भी उपस्थित थे। इसके पश्चात जामुड़िया चैम्बर के अध्यक्ष जय प्रकाश डोकानिया ने सचिव अजय कुमार खैतान, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के संयोजक रामशंकर केसरी शिव प्रसाद गुप्ता एवं श्रीकांत झा के साथ जामुड़िया थाना के इंस्पेक्टर इन चार्ज सुब्रतो घोष के थाना स्थित आवास पर जाकर उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और उनके जल्द से जल्द स्वास्थ लाभ की कामना की।
ज्ञात हो कि जामुड़िया थाना प्रभारी की चुरुलिया में हुई हिंसा के दौरान चोट लगी थी इसके बावजूद भी वो हॉस्पिटल से आकर थाना स्थित अपने आवास से ही थाना का संचालन कर रहे है। जमड़िया चैम्बर पुलिस डे के मौके पर उनकी बहादुरी और जज्बे को सलाम करता है।

